दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए सभी सरकारी एजेंसियों को किया आगाह

Admin Delhi 1
12 Oct 2022 6:24 AM GMT
दिल्ली नगर निगम ने डेंगू पर नियंत्रण के लिए सभी सरकारी एजेंसियों को किया आगाह
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने मंगलवार को मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए अंर्तविभागीय समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अंर्तक्षेत्रीय सहभागी विभागों ने दिल्ली में डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम एवं नियंत्रण के विभिन्न उपाय अपनाने के लिए भाग लिया। निगम के अतिरिक्त आयुक्त (चिकित्सा) सुनील भादू ने कहा कि अभी हाल ही में हुई वर्षा के कारण मच्छरों के प्रजनन की संभावना काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि ऐसे में सभी विभागों की जिम्मेदारी है कि अपने अधिकार क्षेत्र में जलजमाव न होने दें, जिससे की डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका को खत्म किया जा सके। बैठक में सरकारी एजेंसियां दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए), लोक निर्मांण विभाग (पीडब्ल्यूडी, केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, नई दिल्ली नगर पालिका परिषद, रोहिणी एवं तिहाड़ जेल, निगम के उद्यान, अस्पताल प्रशासन ,अभियांत्रिकी विभाग ने भाग लिया। बैठक में निगम स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. लल्लन वर्मा, निदेशक अस्पताल प्रशासन डॉ. अरुण यादव, निदेशक उद्यान द्वितीय डॉ. प्रियदशी एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में कूड़े अपशिष्ट पदार्थों के सही तरीके व समय पर निवारण हो, जिससे प्लास्टिक एवं अपशिष्ट पदार्थों में पानी जमा न हो सके, नालों से गाद निकालने, सरकारी कार्यालयों परिसरों व अवासीय परिसरों में टैंकों की मरम्मत व ढक्कन आदि का पूर्ण रूप से प्रबंध, डीटीसी बस के डिपों के टायरों में मच्छरों की उत्पत्ति के नियंत्रण पर चर्चा हुई। सभी विभागों से एमसीडी ने अपील किया कि वे भलीभांति व्यवस्थाएं बनाए और आपस में समन्वय के साथ मच्छरजनित बीमारियों को रोकथाम में सहयोग दें। निगम स्वास्थ्य अधिकारी कहा कि मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल तापमान, उच्च आद्रता, जल जमाव जैसे प्रमुख कारक हैं। उन्होंने मच्छरजनित बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों के प्रजनन को नष्ट करना, जनजागरुकता अभियान चलाना,मच्छरों के प्रजनन के हॉटस्पॉट की निगरानी करना इत्यादि के बारे में बताया तथा इसके साथ ही अधिकारियों को डेंगू के लिए उतरदायी मच्छर एडीज के जीवन-चक्र पर एक डॉक्यूमैंट्री भी दिखाई।

Next Story