- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- छतरपुर क्षेत्र में...
दिल्ली-एनसीआर
छतरपुर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम ने की कार्रवाई
Admin Delhi 1
20 Oct 2022 11:38 AM IST

x
दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के दक्षिणी जोन स्थित छतरपुर के एसएसएन मार्ग (सीडीआर चौक से भाटी) और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अस्थायी और स्थायी ढांचों को हटाया गया और 45 वस्तुओं को भी जब्त किया गया। साथ ही 68 होर्डिंग व 230 फ्लेक्स बोर्ड को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान लगभग छह किलोमीटर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
इसके अतिरिक्त निगम द्वारा 34 और ट्रैफिक पुलिस ने 64 चालान भी जारी किए गए। अस्थायी ढ़ांचो, अस्थायी प्लेटफार्मों के साथ-साथ दुकानों से विस्तार को हटाया गया और विशेषरूप से फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई यातायात सुगम बनाने और पैदल मार्ग से अतिक्रमण हटाने का एक प्रयास है।
Next Story





