दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए शुरू किया यूट्यूब चैनल 'ज्ञानोदय'

Admin Delhi 1
3 Aug 2022 5:28 AM GMT
दिल्ली नगर निगम ने शिक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन के लिए शुरू किया यूट्यूब चैनल ज्ञानोदय
x

दिल्ली न्यूज़: वर्तमान समय उन्नत तकनीक का समय है। दिल्ली नगर निगम इसी तकनीक का इस्तेमाल कर शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत है। दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने इसी क्रम में एक यूट्यूब चैनल 'ज्ञानोदय'आरंभ किया है। इस यूट्यूब चैनल को आरंभ करने के पीछे निगम का उद्देश्य पारंपरिक शिक्षण प्रणाली एवं तकनीक का समावेशन कर छात्रों के लिए अधिगम की प्रक्रिया को रुचिकर एवं प्रभावशाली बनाना है।

दरअसल पिछले लगभग तीन वर्ष से संपूर्ण मानवता कोरोना महामारी से जूझ रही है। जीवन एवं रोजगार के संकट के अलावा इस महामारी ने बच्चों की पढ़ाई का भी काफी नुकसान किया है। वर्तमान में निगम के विद्यालय में पूर्ण रूप से कक्षाओं का संचालन कर रहे हैं। ऐसे में अब निगम के शिक्षा विभाग ने कक्षा कक्ष शिक्षण एवं तकनीक का समावेशन कर इसे और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में कार्य आरंभ कर दिया है। निगम अपने विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना कर रहा है एवं कई विद्यालयों में स्मार्ट कक्षाओं का निर्माण कर दिया गया है तथा कुछ विद्यालयों में इनका निर्माण किया जा रहा है। निगम के शिक्षा विभाग ने एक कदम और बढ़ाते हुए यूट्यूब चैनल आरंभ किया है। इस चैनल पर सभी शिक्षण एवं पाठ्य सहगामी गतिविधियां उपलब्ध रहेंगी, जिसकी सहायता से अध्यापकों को मार्गदर्शन भी मिलेगा वहीं बच्चे भी नई तकनीक के बारे अवगत होंगे एवं इसके समावेशन से अधिगम की प्रक्रिया और अधिक प्रभावशाली बनेगी।

Next Story