दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने अनुपस्थित रहने वाले 21 निगम सफाईकर्मी को भेजा नोटिस

Admin Delhi 1
9 Sept 2022 11:31 AM IST
दिल्ली नगर निगम ने अनुपस्थित रहने वाले 21 निगम सफाईकर्मी को भेजा नोटिस
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे 21 दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यभार से मुक्त करने संबंधी अनुमति प्रदान की। यह सभी दैनिक वेतनभोगी सफाई कर्मचारी दक्षिणी क्षेत्र में कार्यरत थे। इन सभी कर्मचारियों को निगम की तरफ से कई बार कार्यभार संभालने के लिए नोटिस जारी किए गए, मगर उन्होंने इसका न तो कोई जवाब दिया तथा न ही ड्यिूटी पर आए।

निगम ने ड्यिूटी से नदारद रहने वाले सफाई कर्मियों व अन्य कर्मचारियों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए सख्ती से कार्रवाई कर रही है। निगम की ओर से कहा गया है कि लंबे अरसे तक कोई कर्मचारी व अधिकारी ड्यिूटी नहीं करत हैं तो उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।

Next Story