दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने कोटला मुबारकपुर क्षेत्र में 6 अवैध डेयरियों को किया सील

Admin Delhi 1
16 Sep 2022 5:49 AM GMT
दिल्ली नगर निगम ने कोटला मुबारकपुर क्षेत्र में 6 अवैध डेयरियों को किया सील
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने शाहदरा उत्तरी जोन के सुदामापुरी क्षेत्र और मध्य जोन के कोटला मुबारकपुर क्षेत्र में 6 अवैध डेयरियों को सील किया है। साथ ही नरेला और सिविल लाइन जोन में अवैध रूप से चल रही 6 मीट की दुकानों और 1 पोल्ट्री फार्म को सील किया। कोटला मुबारकपुर में डेयरियों से 3 भैंस, 2 भैंस के बछड़े, 2 गाय और एक गाय के बछड़े को भी जब्त किया गया। नरेला, शाहदरा उत्तरी , दक्षिणी , सिविल लाइन, करोलबाग, केशवपुरम और पश्चिमी जोन में अवैध रूप से वध किए गए पशुओं के मांस की बिक्री पर कुल 3,01,800 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

निगम ने पशु चिकित्सा सेवा विभाग ने पुलिस बल की सहायता से यह सीलिंग कार्रवाई की गई और कार्रवाई से पूर्व सभी डेयरियों को नोटिस भी जारी किए थे। इसके अतिरिक्त 310 जीवित पोल्ट्री पक्षी, 80 किलो मछली, 45 वस्तुएं और 2 साइकिल रिक्शा जो अवैध रूप से मांस की बिक्री के लिए उपयोग की जा रही थी, उन्हें भी जब्त किया गया। 26 आवारा मवेशियों को भी सड़कों से पकड़ा गया।

Next Story