दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने चुनाव आचार संहिता लागू होते ही हटवाए 120515 पोस्टर व बैनर

Admin Delhi 1
7 Nov 2022 6:46 AM GMT
दिल्ली नगर निगम ने चुनाव आचार संहिता लागू होते ही हटवाए 120515 पोस्टर व बैनर
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम चुनाव की घोषणा व आचार संहिता लागू होते ही राजधानी के मुख्य मार्गों, गली मोहल्ले में लगे होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाने की मुहिम शुरू हो गई है। दिल्ली नगर निगम ने पिछले दो दिन में 1 एक 20 हजार 515 होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाने की कार्रवाई की है। गौरतलब है कि राजधानी में निगम चुनाव की घोषणा से पूर्व विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं क होर्डिंग, बैनर व पोस्टर से दीवारें, चौक-चौराहे अटे पड़े है। अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषण करने के साथ ही दिल्ली में चुनाव आचार संहिा लागू हो गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निगम ने पोस्टर-बैनर हटाने का अभियान शुरू कर दिया है।

निगम के अनुसार निगम के सभी जोन में चलाया यह कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में रोहिणी जोन में 4609 होर्डिंग, पोस्टर व बैनर, सिटी-सदर पहाडग़ंज जोन में 1820, सिविल लाइन में 2501, करोलबाग में 2543, नरेला में 2102, केशवपुरम में 5867, साउथ में 3023, वेस्ट में 4588, नजफगढ़ में 8579 सेंट्रल में 3695, शाहदरा साउथ में 5523 तथा शाहदरा नार्थ में 4904 होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाए गए हैं। इस तरह दो दिन में 120515 उपरोक्त प्रचार सामग्री को हटाया गया है। निगम के अनुसार यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Next Story