दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए जनजागरुकता कार्यक्रम किया आयोजित

Admin Delhi 1
2 July 2022 5:21 AM GMT
दिल्ली नगर निगम ने मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए जनजागरुकता कार्यक्रम किया आयोजित
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम एवं बचाव के लिए जामिया विश्वविद्यालय में एक जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। वर्षा ऋतु के आगमन के साथ ही जलजमाव होने के कारण मच्छरों का प्रजनन बढ़ जाता है, जिसके चलते इनसे होने वाली बीमारियों की संभावना भी बढ़ जाती है। निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जनजागरुकता अभियान को संबोधित करते हुए कहा कि डेंगू,मलेरिया, चिकुनगुनिया से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका मच्छरों की स्त्रोत पर रोकथाम है। उन्होंने मच्छरों के प्रजनन वाली जगहों को चिन्हित कर उनको नष्ट करने पर बल दिया। निगम मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रतिबद्ध है।

निगम के जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हम सब मिलकर इनसे छुटकारा पा सकते हैं। सभी विभागों को मिलकर आपसी तालमेल से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों से लडऩा होगा। मच्छर जनित बीमारियों से बचाव का सबसे कारगर तरीका इनके प्रजनन स्थानों को नष्ट करना है।

Next Story