दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने अंतर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस पर लोगों को किया जागरूक

Admin Delhi 1
15 Oct 2022 7:03 AM GMT
दिल्ली नगर निगम ने अंतर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस पर लोगों को किया जागरूक
x

दिल्ली न्यूज़: अंतर्राष्ट्रीय ई-वेस्ट दिवस के अवसर पर दिल्ली नगर निगम के शाहदरा दक्षिणी जोन द्वारा ई-वेस्ट के बारे में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय ई-कचरा दिवस हर साल 14 अक्तूबर को मनाई जाती है। इसका उद्देश्य दुनिया भर में ई-कचरे के सही निपटान को बढ़ावा देना है।

निगम के उद्योग सदन में आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई निरीक्षकों को ई-वेस्ट के अलग संग्रहण के बारे में विस्तार से बताया गया और ई-वेस्ट के रिसाइक्लिंग के साथ ही ई-वेस्ट को कम करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। उन्हें बताया गया कि ई-वेस्ट में 1000 से ज्यादा जहरीली पदार्थ होते हैं जाकि मिट्टी और भूजल को दूषित करते है और अंतत: मानव स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। लैंडफिल साइट या अन्य डंपिंग साइटों में अनुचित ई-वेस्ट के निपटान लोगों के स्वास्थ्य के गंभीर खतरा पैदा कर सकते हैं। साथ ही ई-वेस्ट रिसाइक्लिंग से हवा पर नकारात्मक प्रभाव उन लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ता है जो इस कचरे को सीधे तौर पर डील करते हैं। कारण पर्यावरण के संरक्षण की दृष्टि से ई-वेस्ट का उचित और वैज्ञानिक निस्तारण बहुत आवश्यक है। इसके अलावा बसंत कुंज बी-10 के एक ढलाव घर में सूखा कचरा केंद्र का भी उद्घाटन किया गया। इस मौके पर निगम द्वारा सहस स्वयंसेवी संस्था के सहयोग से कूड़ा बीनने वालों को एकीकृत कर उन्हें गनी बैग्स, दस्ताने, मास्क आदि वितरित किए गए।

Next Story