दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने 'से नो टू प्लास्टिक' अभियान चलाया, 9 किलो थैली जब्त कर दो का काटा गया चालान

Admin Delhi 1
16 Sept 2022 11:25 AM IST
दिल्ली नगर निगम ने से नो टू प्लास्टिक अभियान चलाया, 9 किलो थैली जब्त कर दो का काटा गया चालान
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम के मध्य जोन द्वारा शहर को प्लास्टिक कचरा मुक्त क्षेत्र बनाने के प्रयास में वाड- 91, रविदास मार्ग मार्केट, गोविंदपुरी में 'से नो टू प्लास्टिक' नाम से जागरूकता अभियान चलाया। इस जनजागरूकता अभियान में नागरिकों को सिंगल-यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी शिक्षित किया गया। इस दौरान निगम द्वारा 2 चालान जारी किए गए और लगभग 9 किलोग्राम पॉलीथिन बैग और एसयूपी आइटम भी जब्त किए गए। अभियान के तहत दुकानदारों को बताया गया कि परोसने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्माकोल आइटम का इस्तेमाल न किया जाएगा बल्कि केवल बायोडिग्रेडेबल डिस्पोजेबल सर्विंग आइटम का उपयोग किया जाएगा।

इसके साथ ही बताया गया कि कचरे के संग्रहण की समुचित व्यवस्था ठोस कूड़ा प्रबंधन नियमों के अनुसार ही की जाए, जिससे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा सके।

Next Story