दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाया व्यापक अभियान

Admin Delhi 1
17 Sept 2022 12:08 PM IST
दिल्ली नगर निगम ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाया व्यापक अभियान
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए किये जा रहे प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए सरकारी कार्यालयों, निर्माण स्थलों, स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों, विश्वविद्यालयों, मेट्रो स्टेशनों और मेट्रो पार्किंग में मच्छर प्रजनन का पता लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया। अभियान के दौरान कई संस्थानों व कार्यालयों में मच्छरप्रजनन पाया गया और विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए इन कार्यालयों को 42 चालान और 18 नोटिस जारी किये गए। इसके अतिरिक्त उल्लंघनकतार्ओं पर 1,66,600 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

निगम के अनुसार दिल्ली जल बोर्ड संयंत्र कार्यालय केशोपुर व नांगलोई, डीडीए उद्यान विभाग जनकपुरी, कुकेजा अस्पताल राजौरी गार्डन, एनआईटीआरडी टीबी अस्पताल द्वारका, आकाश संस्थान द्वारका, पश्चिम विहार व सीलमपुर पुलिस स्टेशन, दिल्ली जल बोर्ड यमुना विहार, सीनियर सेकेंण्ड्री स्कूल ब्रह्मपुरी, पीडब्ल्यूडी कार्यालय गोकुलपुरी, दिल्ली पुलिस अकादमी सोनिया विहार, बीएसईएस कमला बाजार, मेट्रो स्टेशन पीरागढ़ी, पीडब्ल्यूडी, आउटर रिंग रोड पीरागढ़ी में निगम को मच्छरों का लार्वा मिला। निगम ने कहा है कि इस वर्ष विभाग ने मच्छरप्रजनन पाये जाने पर उल्लंघनकर्ताओं को 82490 कानूनी नोटिस व 28846 चालान जारी किए हैं। विभाग ने उन 11,213 उल्लंघनकर्ताओं पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है, जिन्होंने नोटिस जारी करने के बावजूद अपने परिसर में मच्छररोधी उपाय नहीं किए।

Next Story