दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति-कर कार्यालय 31 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को खोलने का लिया निर्णय

Admin Delhi 1
23 July 2022 6:41 AM GMT
दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति-कर कार्यालय 31 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को खोलने का लिया निर्णय
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए अपने सभी क्षेत्रीय एवं मुख्यालय में स्थित संपत्ति-कर कार्यालय इस महीने 31 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार (राजपत्रित अवकाश को छोड़कर) खोलने का निर्णय किया है। दिल्ली नगर निगम ने तय छूट के साथ चालू वित्त वर्ष 2022-2023 का संपत्ति-कर जमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। संपत्ति-कर कार्यालय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे एवं दोपहर 1 से 1:30 बजे तक भोजनावकाश का समय रहेगा। निगम के इस निर्णय से जो नागरिक अब तक किसी कारणवश अपना वित्त वर्ष 2022-2023 का संपत्ति-कर जमा नहीं करा पाए वो निगम द्वारा प्रदान की जाने वाली छूटों के साथ अपना संपत्ति-कर इस महीने के अंत तक तक जमा करा सकते हैं। निगम ने संबंधित अधिकारियों को संपत्ति कर कार्यालय में कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं।

Next Story