दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम को इस वित्त वर्ष में टे्रड लाइसेंस शुल्क से 64.7 करोड़ रुपए की हुई आय

Admin Delhi 1
2 Sep 2022 5:55 AM GMT
दिल्ली नगर निगम को इस वित्त वर्ष में टे्रड लाइसेंस शुल्क से 64.7 करोड़ रुपए की हुई आय
x

दिल्ली न्यूज़: तीनों नगर निगम के एकीकरण के बाद दिल्ली नगर निगम अपने आय के स्त्रोतों को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस कड़ी में निगम ने सामान्य व्यापार (टे्रड) लाईसेंस बनवाने एवं पुराने लाइसेंसों का नवीकरण करने संबंधी संपूण प्रक्रिया को ऑनलाइन एवं पारदर्शी बना दिया है। सामान्य व्यापार लाईसेंस की प्रक्रिया सुगम होने के चलते चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से लेकर 31 अगस्त तक 21684 नए लाइसेंस जारी किए हैं तथा 23599 पुराने लाइसेंसों का नवीकरण किया गया है।

निगम के अनुसार सुदृढ़ आर्थिक स्थिति किसी भी संस्था की रीढ़ की हड्डी होती है। इसी के चलते दिल्ली नगर निगम अपने आय के स्त्रोतों के संवर्धन के लिए लगातार प्रयासरत है। निगम को चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से लेकर 31 अगस्त तक सामान्य व्यापार लाईसेंस से होने वाली आय की मद में लगभग 64.7 करोड़ रूपए प्राप्त हुए हैं। निगम अर्जित राजस्व से जनहितैषी कार्यों का कुशलता से निर्वहन करने में सक्षम होगा एवं कर्मचारियों के वेतन, पेंशन एवं अन्य लाभों को भी समय से जारी करने में सहायता मिलेगी।

Next Story