दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने नई यौन उत्पीडऩ समिति का किया गठन, अपराधियों पर लिया जायेगा कड़ा एक्शन

Admin Delhi 1
18 July 2022 11:18 AM IST
दिल्ली नगर निगम ने नई यौन उत्पीडऩ समिति का किया गठन, अपराधियों पर लिया जायेगा कड़ा एक्शन
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में यौन उत्पीडऩ में लिप्त कर्मचारियों व अन्य लोगों पर कसा जाएगा शिंकजा। दिल्ली के तीनों उत्तरी,दक्षिणी व पूर्वी नगर निगमों के एकीकरण के उपरांत एकीकृत दिल्ली नगर निगम ने यौन उत्पीडऩ से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक नई यौन उत्पीडऩ समिति का गठन किया है। निगम की कार्यस्थल पर यौन उत्पीडऩ के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति है। इस समिति में अध्यक्षा के रूप में मुख्य वास्तुकार नीलम अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। उपनिदेशक अस्पताल प्रशासन डॉ अलका गुप्ता, विधि अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, उपनिदेशक(शिक्षा) सीमा शमाज़र्् समिति के सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। साथ ही इस समिति में गैरसरकारी संगठन(एनजीओ) से एक महिला सदस्य भी होगी। जब भी यौन उत्पीडऩ से संबंधित मामले समिति को भेजे जाएगे, समिति की अध्यक्षा द्वारा उपलब्ध पैनल में से एनजीओ की महिला सदस्य को ले लिया जाएगा। इस समिति का उद्देश्य कार्यालय स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडऩ संबंधित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करना है और उन्हें उचित न्याय दिलवाना होगा।

निगम प्रशासन की ओर से सभी सभी जोनल उपायुक्त को भी निर्देश दिए गए हैं कि जोन में भी जोनल या सबकमेटी का गठन किया जाए और इस कमेटी में कम से कम 4 सदस्य होना चाहिए, जिसमें पीठासीन अधिकारी भी शामिल हो। समिति में पीठासीन अधिकारी एक महिला होनी चाहिए जो जोन में उच्च पद पर कार्यरत हो। साथ ही समिति में कुल सदस्यों में कम से कम आधी महिलाएं होगी। निगम के अनुसार यौन उत्पीडऩ से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए उचित प्रक्रिया को अपनाया जायेगा, जिसमें कार्यरत महिला कथित घटना के घटित होने के उपरांत शीघ्र अतिशीघ्र अपनी शिकायत दर्ज कराए। समिति मामले की सावधानीपूर्वक जांच करने के लिए तत्काल कार्रवाई करेगी और उचित कार्रवाई के लिए ग निगम प्रमुख (निगमायुक्त) को अपनी सिफारिशें प्रस्तुत करेगी, जिसमें जुर्माना सेकर अन्य सजाएं हो सकी है।

Next Story