दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने जनजागरूकता अभियान के दौरान 6 किलो प्लास्टिक थैलियां की जब्त, 7 लोगो का काटा चालान

Admin Delhi 1
14 Sept 2022 11:39 AM IST
दिल्ली नगर निगम ने जनजागरूकता अभियान के दौरान 6 किलो प्लास्टिक थैलियां की जब्त, 7  लोगो का काटा चालान
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने अपने मध्य जोन के भगवान नगर मार्केट में सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के बारें में जागरूक किया गया। मार्केट में निगम टीम ने लगभग 6 किलो प्लास्टिक थैलियां जब्त की और 7 चालान का चालान किया।

क्षेत्रीय उपायुक्त दानिश अशरफ ने कहा कि जोन में सिंगल यूज प्लास्टिक (एसयूपी) के उपयोग के खिलाफ इस तरह के जागरूकता अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। दुकानदारों और व्यापारियों को प्लास्टिक बैग की जगह कपड़े या जूट के थैलों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जनजागरूकता अभियान के दौरान मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों ने आश्वासन दिया कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे और बाजार की साफ सफाई भी सुनिश्चित करेंगे।

Next Story