दिल्ली-एनसीआर

38 लाख बकाया संपत्ति-कर न जमा करने पर दिल्ली नगर निगम ने 6 सम्पत्तियों को किया अटैच

Admin Delhi 1
24 Sept 2022 12:19 PM IST
38 लाख बकाया संपत्ति-कर न जमा करने पर दिल्ली नगर निगम ने 6 सम्पत्तियों को किया अटैच
x

दिल्ली निगम न्यूज़: संपत्ति-कर न जमा करने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का सख्त कार्रवाई अभियान जारी है। एमसीडी के संपत्ति-कर विभाग ने शहरी-सदर पहाडग़ंज जोन के आनंद पर्वत और बाजार सीताराम क्षेत्र में 6 दुकानों को अटैच किया है। इन संपत्तियों पर निगम का करीब 38 लाख संपत्ति कर राशि बकाया है। निगम ने डीएमसी एक्ट की धारा-158 के अंतर्गत यह कार्रवाई की है। निगम के अनुसार उपरोक्त सभी संपत्तियों से बकाया कर वसूलने के लिए संपत्ति-कर विभाग काफी समय से प्रयत्नशील था एवं इसी कड़ी में विभाग द्वारा संपत्ति मालिकों को कई बार विभिन्न धाराओं के अंतर्गत नोटिस के माध्यम से बकाया संपत्ति कर जमा कराने संबंधी सूचना प्रेषित की गई थी, लेकिन संपत्ति कर मालिकों द्वारा इन नोटिसों का कोई भी संज्ञान नहीं लिया गया।

निगम ने सभी बकायेदारों को अपना बकाया संपत्ति कर जमा कराने के लिए समुचित अवसर प्रदान किए थे, लेकिन फिर भी उन्होंने संपत्ति-कर जमा नहीं कराया। निगम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संपत्तियों को अटैच कर दिया है। अगर संपत्ति मालिक तय समय में अपना बकाया कर जमा नहीं करते हैं तो निगम आगे की कार्रवाई करेगी।

Next Story