दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति-कर जमा न करने पर 210 संपत्तियां को किया अटैच

Admin Delhi 1
16 Sept 2022 11:21 AM IST
दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति-कर जमा न करने पर 210 संपत्तियां को किया अटैच
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति-कर बकायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 210 संपत्तियों को अटैच किया है। अटैच की गई संपत्तियों के मालिकों द्वारा समय पर व सही तरीके से अपना संपत्ति-कर जमा नहीं करने के कारण निगम कड़ी कार्रवाई कर रहा है। निगम के संपत्ति-कर विभाग द्वारा किए गए आकलन के पश्चात सभी 12 क्षेत्रों में संपत्ति कर न भरने वाले 210 संपत्तियों पर लगभग 37.12 करोड़ रुपए का संपत्ति-कर बकाया है। निगम ने संपत्ति मालिकों को बकाया संपत्ति-कर का भुगतान करने के अवसर प्रदान किया था। लेकिन संपत्ति मालिकों द्वारा निगम के नोटिसों का कोई जवाब नही दिया गया और न ही बकाया संपत्ति कर भरने की दिशा में कोई रुचि दिखाई।

निगम के सभी 12 क्षेत्रों के कर निर्धारण एवं समाहर्ता विभाग द्वारा इन संपत्तियों को अटैच करके उनसे लगभग 4.25 करोड़ रुपए की वसूली की गई। इसके साथ ही निगम द्वारा संपत्ति कर बकायेदारों के 89 बैंक खातों को भी अटैच किया गया। शेष राशि की वसूली की दिशा में निगम के प्रयास जारी रही है।

Next Story