दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: बदमाशों ने मुखबिरी करने के आरोप में बुजुर्ग को मारा चाकू मारकर हुए फरार, हत्या का प्रयास का मामला दर्ज

Admin Delhi 1
22 April 2022 10:55 AM GMT
दिल्ली: बदमाशों ने मुखबिरी करने के आरोप में बुजुर्ग को मारा चाकू मारकर हुए फरार, हत्या का प्रयास का मामला दर्ज
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: सीमापुरी इलाके में पुलिस से मुखबिरी करने का आरोप लगाकर दो बदमाशों ने बुजुर्ग के गले पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर वहां काफी लोग जमा हो गए। लोगों को देखकर दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। बुजुर्ग का इलाज करवाने के बाद उसके बयान पर पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों बदमाश इलाके के रहने वाले हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घायल बुजुर्ग की पहचान कलंदर कालोनी निवासी ख्याली राम के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ यहां रहता है और मजदूरी करता है। गुरुवार दोपहर पुलिस को एक बुजुर्ग पर चाकू से हमला किए जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि ख्याली राम के गले पर चाकू से हमला किया गया है। पुलिस तुरंत उसे पास के अस्पताल लेकर गई। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

ख्याली राम ने पुलिस को बताया कि सुबह में वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान इलाके में रहने वाले बदमाश किस्म के दो युवक अंकित और अजीत उसके पास आए। अंकित ने उसपर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया और गाली गलौज करने लगा। दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। दोपहर में वह घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान दोनों युवक दोबारा उसके पास आए, एक ने उसे पीछे से पकड़ लिया। जबकि अंकित ने चाकू निकालकर उसके गर्दन पर वार किया।

अपने बचाव में बुजुर्ग पीछे हट गया। बावजूद उसके गले पर चाकू लग गया। ख्याली राम चिल्ला कर लोगों से मदद मांगने लगा। शोर सुनकर आस पास के लोग वहां आ गए। लोगों को देखकर दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए।

Next Story