दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली मेट्रो न्यूज़: 8 मार्च को दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी डीएमआरसी की सेवाएं

Admin Delhi 1
6 March 2023 2:53 PM GMT
दिल्ली मेट्रो न्यूज़: 8 मार्च को दोपहर 2:30 बजे तक बंद रहेगी डीएमआरसी की सेवाएं
x

दिल्ली नॉएडा न्यूज़: होली के दिन यानी 8 मार्च को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन डीएमआरसी की सभी लाइनों पर मेट्रो का संचालन दोपहर तक बंद रहेगा। दोपहर 2:30 से सभी रूटों पर मित्रों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस दौरान फीडर बस की सेवाएं भी 2:30 बजे के बाद ही शुरू होगी तथा रात 10:00 बजे तक मेट्रो की सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।

यह जानकारी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रमुख कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने दी है उन्होंने कहा कि यात्रियों को इस दौरान होने वाली परेशानी के लिए खेद है।

आपको बता दें कि 7 मार्च को जहां होलिका दहन किया जाएगा, वहीं 8 मार्च को रंगों के पर्व होली का उत्सव मनाया जाएगा। 8 मार्च को दोपहर तक रंग खेला जाता है, इस वजह से सभी शहरों के बाजार दोपहर बाद तक बंद रहते हैं। शाम के वक्त बाजार खुलते हैं।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta