दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली मेट्रो: सुरक्षा सिस्टम में बड़े बदलाव के बाद सफर करना हो जाएगा और भी सुरक्षित

Admin Delhi 1
11 April 2022 4:19 PM IST
दिल्ली मेट्रो: सुरक्षा सिस्टम में बड़े बदलाव के बाद सफर करना हो जाएगा और भी सुरक्षित
x

दिल्ली न्यूज़: हम जानते हैं कि दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुरक्षा के लिए कई अहम कदम उठाता ही रहता है। अब तक कई बार दिल्ली मेट्रो द्वारा सुरक्षा नियमों में भी कई बदलाव किए गए हैं जिनका उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराना है। वहीं अब हाल ही में एक बार फिर से दिल्ली मेट्रो द्वारा यात्रियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा सिस्टम में बड़ा बदलाव किए जाने वाला है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो ने खास और बेहद ही आधुनिक बैगेज स्कैनर की शुरुआत कर दी है। इस नए सिस्टम का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने का ही है। वहीं इस नए सिस्टम से महिलाओं और वृद्ध लोगों को भी काफी फायदा मिलने वाला है। बेहद ही खास तरीके से ये सिस्टम काम करने वाला है।

सुरक्षा सिस्टम में हुए ये बड़े बदलाव: बता दें कि ये नया सिस्टम बेहद ही खास है। जहां पहले स्कैनर प्रति घंटे 350 बैग ही स्कैन कर पाता था वहीं अब इस नए सिस्टम से प्रति घंटे 550 बैगों को हैंडल किया जा सकता है। वहीं कन्वेयर बेल्ट की स्पीड को बढ़ाकर भी 18 से.मी प्रति सेकेंड से बढ़ाकर 30 से.मी. प्रति सेकंड कर दिया गया है। इससे यात्रियों की भीड़ में भी कमी आएगी। वहीं इस सिस्टम के जरिये खतरनाक वस्तुओं का भी तुरंत आंकलन किया जा सकेगा। बैगेज सिस्टम के ठीक ऊपर एक 360 डिग्री घूमने वाला कैमरा भी लगाया गया है जिससे आस पास की निगरानी भी होगी और चोरी जैसी परेशानियों से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा यात्रियों में विवाद जैसे मामलों में भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। इस सुविधा से यात्रियों को भी काफी लाभ मिलने वाला है।

बड़े बुज़ुर्गों को भी होगी आसानी: बता दें कि नए सिस्टम में हाथ से एडजस्ट होने वाले कन्वेयर बेल्ट भी लगाए गए हैं। ऐसे में बैगेज को बाहर निकालते वक्त आसानी से बेल्ट को झुकाया जा सकता है। जिससे वृद्ध लोगों को भी परेशानी नहीं होगी। वहीं इसकी ऊंचाई भी काफी कम रखी जाएगी ताकि यात्रियों को सामान रखने और उठाने में कोई परेशानी न हो। इस नए सिस्टम से सीआईएसएफ़ के जवानों को भी राहत देने के काम किया गया है। इसके लिए उन्हें वायरलेस सेट, मेटल डिकेक्टर के साथ साथ कई पर्सनल सुविधाएं भी दी गई हैं। जवानों के लिए मूवेबल रैक को भी लगवाया गया है। फिलहाल ये नया सिस्टम एम्स विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट, हुडा सिटी सेंटर, मयूर विहार फेज़ 1, रजौरी गार्डन, पालम और नोएडा सेक्टर 18 में लगाया गया है। बाकि स्टेशनों पर भी इन्हें अब जल्द ही शुरू किया जाने वाला है।

Next Story