दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में महिलाओं पर एसिड अटैक

Kajal Dubey
14 Dec 2022 6:32 AM GMT
दिल्ली में महिलाओं पर एसिड अटैक
x
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। घटनाक्रम सुबह 9 बजे दिल्ली के द्वारका इलाके का है। बाइक पर आए लड़के ने सड़क किनारे जा रही छात्रा पर एसिड फेंक दिया। लड़की को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंच गए हैं। छात्रा का बयान दर्ज करने की कोशिश जा रही है। छात्रा की स्थिति के बारे में अभी जानकारी नहीं है। आरोपित फरार बताया जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना के समय वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लड़का-लड़की एक दूसरे के परिचित बताए जा रहे हैं। पूरे मामले में दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी एक्टिव हो गई हैं। स्वाति ने बताया कि वे छात्रा से मिलने अस्पताल जा रही हैं और पुलिस से मांग की है कि दोनों आरोपितों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर आरोपितों के पास एसिड आया कहां से और सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद भी एसिड आसानी से कैसे उपलब्ध हो रहा है।
Next Story