- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली एमसीडी उपचुनाव:...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली एमसीडी उपचुनाव: भाजपा ने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की
SHIDDHANT
9 Nov 2025 10:07 PM IST

x
Delhi दिल्ली। भाजपा ने रविवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार वार्ड नंबर 35-मुंडका से जयपाल सिंह दराल (चीनी प्रधान), शालीमार बाग-बी से अनीता जैन, अशोक विहार से वीना असीजा, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, चांदनी महल से सुनील शर्मा और द्वारका-बी से मनीषा राजपाल सहरावत को उम्मीदवार बनाया गया है।
वहीं, दिचाउं कलां से रेखा रानी, नारायणा से डॉ. चन्द्रकान्ता शिवानी, दक्षिणपुरी से रोहिणी राज, संगम विहार-ए से शुभ्रजीत गौतम, ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल और विनोद नगर से सरला चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है। इससे पहले रविवार को ही आम आदमी पार्टी (आप) ने भी सभी 12 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।
बता दें कि दिल्ली के 12 वार्डों में नगर निगम (एमसीडी) उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वोट डाले जाएंगे। वहीं, वोटों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।
आपको बताते चलें, दिल्ली एमसीडी में होने वाले इस उपचुनाव में भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला है। शालीमार बाग-बी वार्ड का प्रतिनिधित्व दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्षद के नाते किया था, लेकिन मुख्यमंत्री पद पर आने के बाद यह सीट रिक्त रह गई। वहीं, द्वारका-बी वार्ड की भाजपा पार्षद कमलजीत सहरावत को पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी।
Tagsदिल्लीMCD उपचुनावभाजपा उम्मीदवारवार्ड 35-मुंडकाशालीमार बाग-बीअशोक विहारचांदनी चौकद्वारका-बीआम आदमी पार्टीकांग्रेसवोटिंग तिथिवोट गिनतीराजनीतिक मुकाबलाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





