दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: खजूरी खास इलाके में आग में झुलसे शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत

Admin Delhi 1
12 April 2022 8:16 PM IST
दिल्ली: खजूरी खास इलाके में आग में झुलसे शख्स की इलाज के दौरान हुई मौत
x

दिल्ली न्यूज़: सप्ताह पहले खजूरी खास इलाके में आग में झुलसे शख्स की इलाज के दौरान मौत होगई। मृतक खेमराज (43) है। मामला खजूरी खास इलाके का है जहां हादसे के समय खेमराज की पत्नी ममता ने अपनी सास और ससुर पर घर में जानबूझकर आग लगाने का आरोप लगाया था। हादसे में ममता, खेमराज के अलावा उसके दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए थे। खेमराज 50 फीसदी से ज्यादा झुलसा गया था। अब इलाज के दौरान सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस और क्षेत्रीय एसडीएम ममता व बाकी लोगों का बयान लेकर मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ममता और उसके दोनों बच्चों की हालत पहले से ठीक है।

जानकारी के मुताबिक खेमराज परिवार के साथ खजूरी खास इलाके में रहता था। इसके परिवार में पत्नी दो बच्चों के अलावा पिता लखपत सिंह और मां गायत्री देवी व अन्य सदस्य हैं। खेमराज परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहता था जबकि माता-पिता पहली मंजिल पर रहते थे। खेमराज का गांधी नगर इलाके में कपड़े का काम था। खेमराज का माता-पिता से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। तीन अप्रैल तडक़े साढ़े चार बजे अचानक खेमराज की फ्लोर पर आग लग गई। खेमराज बच्चों लेकर नीचे की ओर भागा, लेकिन पूरा परिवार आग में झुलस गया। सभी हताहतों को अस्पताल ले जाया गया, जहां से खेमराज को एलएनजेपी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद खेमराज का शव परिजनों को सौंप दिया है।

Next Story