- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi दोस्त की हत्या...

Delhi दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को बताया कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास अपने दोस्त की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 27 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने यह हत्या इसलिए की क्योंकि गांजा पीते समय हुई बहस के दौरान उसके दोस्त ने उसे थप्पड़ मारा था। आरोपी की पहचान उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग के रहने वाले शिफायत के तौर पर हुई है। उसे अज़हरुद्दीन (40) की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। अज़हरुद्दीन एक वेटर था और उसका शव 8 जून को मेट्रो स्टेशन के पास मिला था।
पुलिस के मुताबिक, शव के आंशिक रूप से सड़ी-गली हालत में मिलने के बाद खजूरी खास पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "चांद बाग के रहने वाले अज़हरुद्दीन वेटर का काम करते थे। शव मिलने के बाद क्राइम और फोरेंसिक टीमों ने घटनास्थल का मुआयना किया। मौत की सही वजह का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।"
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी सबूतों और अन्य सुरागों का विश्लेषण किया, जिससे शिफायत की पहचान हुई और उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसने और अज़हरुद्दीन ने 5 जून को खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास गांजा पिया था।





