दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली : माफिया अतीक के भाई का साला सद्दाम गिरफ्तार

Tara Tandi
28 Sept 2023 3:31 PM IST
दिल्ली : माफिया अतीक के भाई का साला सद्दाम गिरफ्तार
x
उमेश पाल मर्डर मामले में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ की टीम ने अतीक अहमद के भाई अशरफ अहमद के साले सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया है. वह हाल ही में दुबई से वापस लौटा था दिल्ली में छिपकर रह रहा था. गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए निकला ही था कि उसे यूपी एसटीएफ ने दबोच लिया. उमेश पाल मर्डर केस में अशरफ अहमद के साले सद्दाम को दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्त में लिया गया है. सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम था. वह अपनी गर्लफ्रेंड अनम से मिलने के निकला था. उमेश पाल की हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था.
वह कुछ माह के लिए दुबई निकल गया था. बाद में वह भारत वापस लौटा था. सद्दाम दिल्ली में छिपा था. वह अतीक अहमद गैंग से जुड़ा हुआ था. सद्दाम अपने जीजा के साथ काम करता था. वह अवैध जमीनों पर कब्जे के लिए लोगों को धमकी देने का काम करता था. अशरफ जब बरेली की जेल में था तब सद्दाम ही जेल में अशरफ की लोगों से मुलाकात करवाता था.
Next Story