दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: लालबहादुर शास्त्री अस्पताल के नौवें माले से गिरकर मजदूर की हुई मौत

Admin Delhi 1
17 April 2022 12:00 AM IST
दिल्ली: लालबहादुर शास्त्री अस्पताल के नौवें माले से गिरकर मजदूर की हुई मौत
x

दिल्ली न्यूज़: पूर्वी दिल्ली के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल (एलबीएच) की निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे 24-वर्षीय मजदूर की शनिवार को नौवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक हरदेश उत्तर प्रदेश के भोजपुर गांव का निवासी है। पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) प्रियंका कश्यप ने कहा, शनिवार को कल्याणपुरी पुलिस स्टेशन को अस्पताल से हरदेश के इमारत से गिरने और उसे भर्ती कराये जाने के बारे में सूचना मिली। मजदूर एलबीएच की नयी इमारत में निर्माण कार्य कर रहा था। जब हमारी टीम अस्पताल पहुंची, तब घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था और उसका इलाज चल रहा था।

पुलिस ने कहा कि नौवीं मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गयी। डीसीपी पूर्वी जिला प्रियंका कश्यप ने कहा कि विभिन्न अंगों में जख्म के कारण घायल मजदूर ने दम तोड़ दिया और इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story