- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- राजधानी में भीगने वाली...
दिल्ली-एनसीआर
राजधानी में भीगने वाली है दिल्ली, अगले चार दिन बारिश का दौर
Saba Naaz
19 Jun 2025 8:29 PM IST

x
Delhi दिल्ली : राजधानी में कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। ऐसे में 23 जून तक लगातार झमाझम बारिश होगी। इसके कोई मौसम विभाग ने बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इन दिनों में बारिश के साथ ही आंधी चलने की भी संभावना है। ऐसे में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हालांकि, यहां मॉनसून की एंट्री 22-23 जून तक हो सकती है। वहीं, कुछ दिनों से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत तो जरूर मिली है, लेकिन उमस बरकरार है। दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में 24 जून को भी मौसम खराब रह सकता है। दोनों ही दिन तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। हालांकि, इसको लेकर किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
दोनों ही दिन हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे देखी जाएगी। आंधी के दौरान हवा की स्पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वहीं, शुक्रवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। ऐसे में बहुत हल्की से हल्की बारिश गरज के साथ होगी। साथ ही, बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से चलेगी, जो शाम व रात के समय गरज के साथ 50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंच जाएगी। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। इधर, गुरुवार को कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। दिन के समय खासी चुभन भरी गर्मी महसूस की गई।
दिनभर आसमान साफ रहने व तेज धूप निकलने के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। ऐसे में लोग गर्मी से हलकान दिखे। लोग घर या दफ्तर से बाहर निकलते ही पसीना पोंछते नजर आए। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम के साथ 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 0.3 कम के साथ 27.2 डिग्री दर्ज हुआ। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का न्यूनतम स्तर 54 फीसदी रहा। लोधी रोड में सबसे अधिक तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में 34.8, आया नगर में 35. 5 और पालम में 34.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा। वहीं, रिज में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम रहा। यहां न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आया नगर में 27. 0, पालम में 26.2 और लोधी रोड में 25.6 डिग्री दर्ज हुआ।
Tagsराजधानीदिल्लीअगलेदिनबारिशदौरcapitaldelhinextdayrainroundजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





