- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi घर के बाथरूम में...

x
Delhi दिल्ली एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि बाहरी-उत्तरी दिल्ली के प्रह्लादपुर बांगर गांव में एक 22 साल की महिला अपने घर के बाथरूम में मृत पाई गई। इसके बाद मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने उसके पति की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मोहम्मद लालबाबू की पत्नी सबीला खातून अपने पति के साथ प्रह्लादपुर बांगर में रहती थी। दोनों की शादी दो साल पहले हुई थी।
पुलिस के मुताबिक, महिला की मौत की जानकारी 29 अगस्त को शाहबाद डेयरी पुलिस स्टेशन को मिली। पुलिस की एक टीम घर पहुंची। सबीला के भाई मोहम्मद गुलाब ने पुलिस से संपर्क किया।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि जब वह अपनी बहन के घर पहुंचा, तो उसे वह मृत मिली, जबकि उसका पति और बच्चा घर से गायब थे। पुलिस अधिकारी ने कहा, "महिला की मौत के हालात की जांच की जा रही है। हमने FIR दर्ज कर ली है। शव को BSA अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है, जहां मौत की सही वजह और हालात का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम के वास्ते उसे सुरक्षित रखा गया है।" पुलिस ने बताया कि महिला के पति का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।
Next Story





