दिल्ली-एनसीआर

Delhi : अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 कार्टन बरामद

Ashish verma
2 Jun 2025 12:18 AM IST
Delhi : अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 कार्टन बरामद
x
47 कार्टन बरामद

New Delhi.नई दिल्ली। क्राइम ब्रांच ने अंतरराज्यीय शराब तस्कर सागर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 47 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली है। उक्त शराब हरियाणा से लाई गई थी। इसे दिल्ली में छोटे तस्करों को सप्लाई किया जाना था। डीसीपी विक्रम सिंह के मुताबिक सागर तहसील खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा) का रहने वाला है।

पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी फर्जी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी कार में शराब लेकर दिल्ली आया था। अवैध शराब तस्करी पर लगाम दिल्ली में संगठित अपराध और अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने के अपने अभियान के तहत क्राइम ब्रांच लगातार खुफिया जानकारी जुटाने में लगी हुई है। इसी के तहत क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि अवैध शराब के धंधे में शामिल एक व्यक्ति सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार में सवार होकर हरियाणा से दिल्ली आने वाला है।


Next Story
null