दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: कृष्णा नगर में दबंगों ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर महिला के साथ किया अभद्र व्यवहार, पुलिस के एक्शन का इंतज़ार

Admin Delhi 1
26 April 2022 2:31 PM GMT
दिल्ली: कृष्णा नगर में दबंगों ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर महिला के साथ किया अभद्र व्यवहार, पुलिस के एक्शन का इंतज़ार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: शाहदरा जिले के कृष्णा नगर इलाके में प्रॉपर्टी विवाद में दबंगों का एक गुट महिला के घर पहुंच गया। आरोपितों ने न सिर्फ महिला को जमकर गालियां दी बल्कि उसे वैश्या तक कह डाला। महिला ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। आरोपित महिला से गंदी-गंदी बातें करते दिख रहे थे। यहां तक उससे यौन संबंध बनाने की भी बात की जा रही थी। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई एक्शन नहीं लिया। मजबूरन पीड़िता ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। बाद में उनके दखल के बाद पुलिस ने एक सप्ताह बाद लज्जा भंग करने का मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। पुलिस ने वीडियो को भी अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार सपना (21) (बदला हुआ नाम) परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहती है। इसके पति का किसी से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि 18 अप्रैल को आरोपित अपने बेटों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। उसने घर पर खूब हंगामा किया। घर का दरवाजा अंदर से बंद थे। इसके बाद आरोपित दरवाजे पर खड़े होकर पीड़िता से गाली-गलौज करने लगा। महिला ने अपने घर की बालकनी पर खड़े होकर पूरी वारदात का वीडियो बना लिया। काफी देर हंगामा करने के बाद आरोपित वहां से चले गए। पीड़िता ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने शिकायत लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सपना ने महिला आयोग को पत्र लिखा। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस वीडियो के अलावा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल कर रही है।

Next Story