दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: भारत नगर इलाके में युवती के चक्कर में युवक को मारी गोली

Admin Delhi 1
25 March 2022 10:53 AM GMT
दिल्ली: भारत नगर इलाके में युवती के चक्कर में युवक को मारी गोली
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: उत्तर पश्चिमी जिले के भारत नगर इलाके में लड़की को लेकर हुए विवाद में युवक को गोली मार दी। आरोपित खुद ही युवक को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिये ले गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, घायल युवक अनिल (22) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ सावन पार्क रविदास गली, अशोक विहार फेज-3 में रहता है। अनिल ने पुलिस को बताया कि वह इलाके में रहने वाली एक लड़की से प्यार करता है। जिसको अजय उर्फ चम्मा जानता है। अजय उस लड़की से बार बार मिलने से मना करता था,कई बार वह धमकी भी दे चुका था। लेकिन उसकी धमकी को उसने हर बार अनसुना कर दिया था। वह अपनी प्रेमिका से हर बार संगम पार्क अंडर पास के पास ही मिला करता था। गत 23 मार्च की सुबह करीब 10 बजे उसको अजय उसी अंडर पास पर मिला। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। अजय उसको इलाके में एक जगह पर ले गया। कहने लगा कि तू नहीं माना तूझे कई बार मिलने से मना किया था। आज तेरा काम तमाम कर ही देता हूं। अजय ने अचानक पिस्टल निकाली और उसके बांए पैर पर गोली मार दी।

उसके बाद बोला कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो तेरे पूरे परिवार को गोली मार दूंगा। अजय खुद ही उसको लेकर एनकेएस अस्पताल ले गया। वहीं से अजय फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसके बयान दर्ज किये।

Next Story