दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: पति ने पत्नी के कई लोगों से नाजायज़ संबंध से परेशान होकर की खुदकुशी

Admin Delhi 1
1 April 2022 10:54 PM IST
दिल्ली: पति ने पत्नी के कई लोगों से नाजायज़ संबंध से परेशान होकर की खुदकुशी
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: पत्नी के एक दो नहीं करीबन पांच लोगों से संबंध होने पर भी पति वैवाहिक रिश्ते को बचाने की जद्दोजहद करता रहा। हर बार पत्नी को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन पत्नी अपने प्रेमियों को छोडऩे के लिए तैयार नहीं थी। यहां तक की पत्नी का एक प्रेमी तो घंटों तक पति की अनुपस्थिति में उसके घर पर रहता था। पति व उसके बुजुर्ग पिता ने, उनकी इस हरकत का विरोध किया तो पत्नी का एक प्रेमी खुद को दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बताकर उनके बेटे को एनकाउंटर करने या झूठे मामले में फंसा कर जेल में सडऩे की धमकी देता था। 1 दिन पत्नी बिना कुछ बताए खुद को कॉन्स्टेबल बताने वाले शख्स के साथ घर छोड़ कर चली गई जिसके बाद परेशान होकर 32 वर्षीय पति ने अपने घर में खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले उसने सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी सहित तीन लोगों को जिम्मेदार ठहराया । मामले में पुलिस ने करीब 2 साल बाद खुदकुशी के लिए उकसाने की धारओं के मुकदमा दर्ज किया है। गत 30 मार्च को मृतक पति के 70 वर्षीय बुजुर्ग पिता के बयानों के आधार पर थाना फर्श बाजार पुलिस ने खुदकुशी के लिये उकासाने की एफ आईआर दर्ज की है ।

मृतक के पिता ने पुलिस को दिये अपने बयानों में कहा कि 2013 में उनके बेटे की शादी पलवल में रहने वाली युवती से हुई थी। कुछ समय बाद उनके बेटे को पता चला कि उसकी पत्नी के अपने पलवल स्थित मायके के पास में रहने दो लोगों से अफेयर है। बेटे ने पत्नी को मोबाइल पर उनसे बात करते पकड़ लिया था। बुजुर्ग पिता ने बताया कि उनके बेटे ने अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश की लेकिन वह लगातार अपने पति से झगड़ा करने लगी व मायके चली गई। उसके बाद से वह ज्यादातर अपने मायके पलवल में ही जाकर रहने लगी। उनके बेटे ने इस बारे में अपने पिता को बताया व अपनी पत्नी के परिजनों को बताया तो उन्होंने व पत्नी ने दोबारा ऐसा नहीं होने का आश्वासन दिया, जिसके बाद पत्नी घर वापस आ गई। उसके बाद बुजुर्ग पिता ने घर की तीसरी मंजिल एक शख्स को किराए पर दी आरोप है कि बहू की उससे भी दोस्ती हो गई और पति के विरोध करने पर वह आए दिन उससे झगड़ा करने लगी। जिसके बाद 2016 में किराएदार से ऊपर की मंजिल खाली करवा ली गइ, लेकिन उसके बावजूद भी उनकी बहू उस किरायेदार से मिलती रही, कुछ दिनों बाद बेटे ने खुद को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल बताने वाले एक शख्स के साथ डेरी प्रोडक्ट का बिजनेस शुरू किया था।

लेकिन बहु ने उस शख्स से भी दोस्ती कर ली बेटे की गैरमौजूदगी में उनकी बहू घंटो तक उस शख्स को घर में बुलाकर उसके साथ रहती थी।दोनों की इस हरकतों का विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें बेटे का एनकाउंटर करने की धमकियां दी। बुजुर्ग पिता ने बताया कि 23 मई 2020 को पति पत्नी के बीच इन सब बातों को लेकर काफी झगड़ा हुआ था इसके बाद बेटा घर के बाहर चला गया इसी बीच ख्ुाद को कांस्टेबल बताने वाला शख्स घर आया और उनकी बहू को साथ ले गया बेटा लौटा तो पत्नी के बगैर कुछ बताए घर से जाने से परेशान होकर 26 जून 2020 को उसने खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग पिता ने अपने बेटे को सोफे के पास जमीन पर गिरा पाया सिर के पिछले हिस्से से खून बह रहा था, ऊपर चुन्नी लटकी हुई थी। पिता ने फोन कर पुलिस को सुचना दी, मौके से पुलिस को एक डायरी मिली जिसमें उनके बेटे ने खुदकुश से पहले सुसाइड नोट लिखा था। बुजुग पिता बताते हैं कि सुसाइड नोट में उनके बेटे ने लिखा कि उसकी पत्नी ने उनका जीवन नरक बना दिया है जिसके चलते वह खुदकुशी कर रहा है उसने अपनी खुदकुशी के लिये पत्नी के अलावा उसके दो पे्रमियों को जिम्मेदार बताया था । मृतक के बुजुर्ग पिता का कहना है कि उन्होंने 20 जुलाई 2020 को पुलिस को शिकायत दी थी तभी से वह आरोपियों पर केस दर्ज करने को लेकर थाने व पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे। आखिरकार 30 मार्च 2022 को पु़लिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की बुजुर्ग पिता का कहना है कि आरेपियों को सजा मिलने पर ही उनके बेटे की आत्मा को शांती मिलेगी।

Next Story