- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi: अरब सागर से आई...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi: अरब सागर से आई नमी ने बढ़ाई दिल्ली की गर्मी
Admindelhi1
21 May 2025 12:52 PM IST

x
जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में फिलहाल उमस वाली गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से लोगों का पसीना छूट रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने आंधी-बारिश की आशंका से इंकार किया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश में नहीं लेकिन देश के अन्य कुछ हिस्से में यह संभावना 25 मई तक बनी रहेगी।
मौसम विज्ञानी मानते हैं कि अरब सागर और बंगाल से लगातार आ रही नमी के कारण देश में बादल बन रहे हैं और नमी बढ़ रही है। इस कारण कहीं आंधी-पानी तो कहीं-कहीं उमस भरी गर्मी बनी है। मंगलवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से कम है।
न्यूनतम पारा 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से अधिक है। नमी और तापमान के आधार पर निकाला जाने वाला हीट इंडेक्स फिलहाल कानपुर सहित अन्य जिलों में आगे भी ज्यादा रहेगा।
Tagsदिल्लीअरब सागरनमीबढ़ाईगर्मीमौसम विभागआंधी-बारिशआशंकाDelhiArabian Seahumidityincreasedheatweather departmentstorm-rainapprehensionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





