- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi: चांदनी चौक की...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi: चांदनी चौक की फेमस साड़ी दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Ashish verma
29 May 2025 11:22 PM IST

x
चांदनी चौक की फेमस साड़ी दुकान
New Delhi.नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित एक साड़ी की दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखी लाखों रुपये की साड़ियां जलकर राख हो गईं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग के मुताबिक, रात 8.36 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। आग कटरा असर्फी स्थित एक साड़ी की दुकान की दूसरी और तीसरी मंजिल पर लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारDelhiचांदनी चौकफेमस साड़ी दुकानभीषण आगलाखों नुकसानChandni Chowkfamous saree shophuge fireloss of lakhs
Next Story





