- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली सरकार हिंसक...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली सरकार हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए वकीलों की मदद करेगी : केजरीवाल
Rani Sahu
8 April 2023 11:58 PM IST

x
नई दिल्ली, (आईएएनएस)| हाल की एक घटना से दिल्ली में वकील अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे हैं, इसको लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनको मदद का आश्वासन दिया है।
दिल्ली के अंदर वकीलों के खिलाफ आए दिन हो रही हिंसक घटनाओं को लेकर सारे वकील बेहद चिंतित हैं। इस मसले को लेकर शनिवार को दिल्ली के सभी जिला न्यायालय बार एसोसिएशन की समन्वय समिति के प्रतिनिधियों ने सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और कहा कि दिल्ली सरकार लगातार वकीलों के लिए अच्छा काम कर रही है।
उन्होंने वकीलों पर हो रहे हमले के मसले पर भी सीएम अरविंद केजरीवाल से सहयोग मांगा। साथ ही बीते 1 अप्रैल को दिल्ली में वकील वीरेंद्र कुमार नरवाल की दिन-दहाड़े हत्या समेत मारपीट की विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए दिल्ली एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाने की मांग की।
इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हाल की एक घटना से दिल्ली में वकील साथी अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं और एक एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग कर रहे हैं। मेरा वादा है कि दिल्ली सरकार के अधिकार क्षेत्र में जो भी है, वह हर संभव मदद सभी वकीलों के लिए करेंगे।
--आईएएनएस
Tagsताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरहिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza Samacharbreaking newspublic relationpublic relation newslatest newsnews webdesktoday's big newstoday's important newsHindi newsbig newscountry-world newstoday's newsNew newsdaily newsIndia newsseries of newsnews of country and abroadदिल्ली सरकारमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवालDelhi GovernmentChief Minister Arvind Kejriwal
Next Story





