दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली सरकार शहीद एएसआई के परिजनों को देगी एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि

Rani Sahu
11 Jan 2023 3:23 PM GMT
दिल्ली सरकार शहीद एएसआई के परिजनों को देगी एक करोड़ रूपये की सम्मान राशि
x
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को 57 वर्षीय सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शंभु दयाल के परिजनों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की। पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में मोबाइल फोन छीनने के एक आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश के दौरान एएसआई दयाल को कई बार चाकू मारा गया था। इसके बाद उनकी मौत हो गई थी।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि एएसआई शंभू ने लोगों की रक्षा करते हुए अपनी जान की भी परवाह नहीं की। वह एक शहीद हैं। हमें उन पर गर्व है। उनका जीवन अमूल्य था, लेकिन हम उनके सम्मान में उनके परिवार को एक करोड़ रुपये देंगे। दिवंगत एएसआई के परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।
बता दें कि एएसआई दयाल ने लगभग 30 वर्षों तक दिल्ली पुलिस में सेवा की थी। कथित चोर को थाने लेकर जाते समय 4 जनवरी को शाम करीब 4 बजे उन्हें चाकू मार दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।
पुलिस का कहना है कि एक महिला ने मदद के लिए शंभू दयाल से संपर्क किया था, जब एक व्यक्ति ने चाकू की नोंक पर का फोन छीन लिया था। दयाल शिकायतकर्ता को आरोपी की पहचान करने के लिए मौके पर ले गए। जैसे ही महिला ने उस व्यक्ति की ओर इशारा किया तो दयाल ने आरोपी अनीश राज को पकड़ लिया। जब दयाल मायापुरी निवासी 24 वर्षीय अनीश को थाने ले जा रहा थे, तभी आरोपी ने चाकू से दयाल पर हमला कर दिया था। इस हमले में दयाल को काफी चोटें आई थी। अस्पताल में इजाल के बाद शंभू दयाल ने दम तोड़ दिया।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story