दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली सरकार ने जारी किया हर बाजार के लिए एक गूगल फॉर्म

Admin Delhi 1
11 July 2022 10:55 AM IST
दिल्ली सरकार ने जारी किया हर बाजार के लिए एक गूगल फॉर्म
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली सरकार ने पांच बाजारों के लिए गूगल फार्म जारी कर व्यापारियों से फार्म भरवा कर सटीक जानकारी मांगी है। खारी बावली, कीर्तिनगर, सरोजिनी नगर, लाजपत नगर और कमला नगर को विश्वस्तरीय रिटेल मार्केट बनाने के लिए दिल्ली सरकार अब हर एक बाजार के लिए एक गूगल फॉर्म तैयार किया है। फार्म के जरिए मार्केट एसोसिएशन्स और दुकानदारों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाएंगी। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि इस प्रक्रिया से आर्किटेक्ट एजेंसी को व्यवसाय और बाजार की पुख्ता जानकारी मिलेगी जिससे वह अच्छे डिजाइन तैयार करवा सकेंगे। व्यापारियों को फॉर्म के जरिए बताना होगा कि वे किस एसोसिएशन से जुड़े हैं, व्यवसाय क्या है, उसका पता, मोबाइल, ईमेल, नाम क्या हैं। कितने लोग काम करते हैं इसमें कितनी महिलाएं, पुरूष हैं। जहां व्यापार है वह भवन कितने मंजिल का है, दुकानें कितनी और किस मंजिल पर हैं। रोजाना कितने लोगों की आवाजाही होती है और इसमें कितने महिला व पुरूष हैं।

बृजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली सरकार बाजारों की हर प्रक्रिया में व्यापारियों को साथ लेकर चल रही है जिससे कि उस बाजार का संपूर्ण विकास हो सके। बाजारों की जानकारी के आधार पर ही डिजाइन, शौचालय, महिलाओं के लिए सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी। बता दें कि दिल्ली सरकार पांच बाजारों में पुनर्विकास के लिए 100 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसे लेकर ट्रेडर्स भी उत्साहित हैं। यदि मार्केट में काम बढ़ेगा, तो रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

Next Story