- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली सरकार कोरोना के...
दिल्ली सरकार कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट मोड में है: सत्येंद्र जैन

दिल्ली कोने न्यूज़: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेन्द्र जैन ने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट मोड पर है। जैन ने बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजधानी दिल्ली के स्कूलों में कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोरोना की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 200 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण दर 1.71 फीसदी दर्ज की गई है। दिल्ली के अस्पतालों में अभी कोरोना के 40 मरीजों का इलाज चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 202 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान संक्रमण दर 1.71 फ़ीसदी रही। जबकि एक मरीज की मौत का मामला भी सामने आया है। दिल्ली सरकार के आंकड़ो के अनुसार 474 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में सक्रिय मरीजों की संख्या 688 है। बीते 24 घंटे में 11,822 लोगों का कोरोना टेस्ट किए गया है।





