दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: सरकार ने राजधानी में कोविड नियमों के उल्लंघन पर 154 करोड़ रूपए से ज्यादा का लगाया जुर्माना

Admin Delhi 1
9 April 2022 7:21 AM GMT
दिल्ली: सरकार ने राजधानी में कोविड नियमों के उल्लंघन पर 154 करोड़ रूपए से ज्यादा का लगाया जुर्माना
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली सरकार ने 2021-22 के बीच कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिए 14.82 लाख चालान काटे और 154 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया। इसमें सबसे अधिक जुर्माना सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने को लेकर लगाया गया है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। 17 अप्रैल, 2021 और छह अप्रैल, 2022 के बीच की अवधि के लिए उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान 1,54,75,22,968 रुपए का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 16,79,27,080 रुपए वसूल किए गए। आंकड़ों के अनुसार विभिन्न कोविड नियमों के उल्लंघन के लिए कुल 37,809 प्राथमिकी दर्ज की गईं, जिसमें नई दिल्ली जिले में 37,803 मामले दर्ज हुए। दक्षिण जिले में पांच प्राथमिकी दर्ज की गई, जबकि दक्षिण-पश्चिम जिले में एक प्राथमिकी दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार तीन लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शेष आठ जिलों में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। आंकड़ों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने के लिए 13.81 लाख चालान काटे गए, जो कोविड-19 नियमों के उल्लंघन के लिए काटे गए कुल चालानों का 93.31 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक शाहदरा जिले में ऐसे सबसे अधिक 1,85,354 चालान काटे गए, जबकि पूर्वी जिले में 1,84,618 और उत्तरी जिले में 1,78,563 चालान कटे।

मध्य दिल्ली में 80,496, नई दिल्ली में 90,293 जबकि दक्षिण दिल्ली में 91,572 चालान जारी किए गए। गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर अब कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। हालांकि आदेश में लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई थी।

Next Story