- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली सरकार ने की...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली सरकार ने की घोषणा, महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद
jantaserishta.com
6 Oct 2025 8:22 PM IST

x
Delhi दिल्ली: महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में दिल्ली सरकार ने 7 अक्टूबर (मंगलवार) को सभी सरकारी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। आदेश के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली सरकार के अधीन सभी दफ्तर बंद रहेंगे। यह फैसला सामाजिक सौहार्द और संत परंपरा के प्रति सम्मान को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी भर में भव्य कार्यक्रम, शोभायात्राएं और श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं भाग लेंगी।
इससे पहले 6 अक्टूबर (सोमवार) को दिल्ली सचिवालय में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समाज सुधारक महर्षि वाल्मीकि को नमन किया और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आज दिल्ली सचिवालय में आयोजित महर्षि वाल्मीकि जयंती महोत्सव में सम्मिलित होकर सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके प्रेरक विचारों को नमन किया। महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को समानता, समरसता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।''
मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की अमर कृति 'रामायण' जीवन का ऐसा आलोक है, जो हर युग में मर्यादा, भक्ति, त्याग और धर्म के पथ को प्रकाशित करती है। उन्होंने शबरी की भक्ति, गिलहरी का योगदान और केवट की निष्ठा जैसे प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये उदाहरण बताते हैं कि समाज का हर वर्ग समान रूप से सम्मान और सहभागिता का अधिकारी है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि दिल्ली सरकार भी इसी समरसता और सम्मान की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर धर्म, संस्कृति और आस्था को समान गरिमा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांवड़ यात्रा से लेकर रामलीला, दुर्गा पूजा और अब वाल्मीकि जयंती तक हर आयोजन को हम भव्यता, श्रद्धा और समर्पण के साथ मना रहे हैं। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इन्द्रराज सिंह, कपिल मिश्रा, कई विधायक और गणमान्यजन मौजूद रहे।
Tagsदिल्ली सरकारमहर्षि वाल्मीकि जयंतीसरकारी अवकाशशोभायात्रामुख्यमंत्री रेखा गुप्तासामाजिक सौहार्दरामायणसमरसताश्रद्धांजलि सभादिल्ली सचिवालयजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





