- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi : गैंगस्टर मंजीत...
दिल्ली-एनसीआर
Delhi : गैंगस्टर मंजीत महाल के भांजे पर हुई गोलियां बरसाई गईं
Saba Naaz
27 Jun 2025 6:44 PM IST

x
Delhi दिल्ली : दिल्ली के बवाना इलाके में शुक्रवार सुबह एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक (43) के रूप में हुई है, जो गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था।
बाइक सवार अज्ञात लोगों ने दीपक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। इस दौरान दीपक की बेटी भी उसके साथ थी, जो घायल हुई है। इस हत्या के पीछे पुलिस को गैंगवार की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के बवाना इलाके में आज सुबह करीब आठ बजे दीपक अपने परिवार के साथ टहलने निकला था। इस दौरान बाइक पर सवार दो लोग आए और उसपर कई राउंड फायरिंग कर दी। जिससे दीपक की मौत हो गई।
उसकी बेटी घायल है, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दीपक सुबह के समय टहलने निकला था, दो अज्ञात लोग आए और कई राउंड फायरिंग की। दीपक के शरीर पर सात से आठ घाव दिखाई दे रहे हैं। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उसे कितनी गोलियां मारी गईं। मृतक दीपक कुख्यात गैंगस्टर मंजीत महाल का भांजा था। उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।
Tagsगैंगस्टरमंजीत महालभांजेगोलियांGangsterManjeet Mahalnephewbulletsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





