दिल्ली-एनसीआर

Delhi: 1 जुलाई से यूपीआई से लेकर पैन कार्ड तक होंगे बड़े बदलाव

Admindelhi1
30 Jun 2025 5:28 PM IST
Delhi: 1 जुलाई से यूपीआई से लेकर पैन कार्ड तक होंगे बड़े बदलाव
x

दिल्ली: जुलाई 2025 से कई नए वित्तीय नियम लागू होने जा रहे हैं जो आपकी रोजमर्रा की वित्तीय गतिविधियों को प्रभावित करेंगे। यूपीआई लेनदेन से लेकर पैन कार्ड आवेदन और ट्रेन टिकट बुकिंग तक कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बदलाव होंगे। आइए जानते हैं इनमें से प्रमुख बदलाव:

यूपीआई चार्जबैक में बड़ा बदलाव

15 जुलाई से एनपीसीआई की भूमिका समाप्त

बैंक स्वयं वैध चार्जबैक रिक्वेस्ट को प्रोसेस कर सकेंगे

अभी तक एनपीसीआई को व्हाइटलिस्ट करना पड़ता था

यूपीआई चार्जबैक, जब लेनदेन विफल हो या सेवा न मिले

पैन कार्ड के नए नियम

1 जुलाई से नया पैन कार्ड बनवाने के लिए आधार अनिवार्य

पहले अन्य दस्तावेजों से भी बन सकता था पैन

आधार-पैन लिंकिंग की अंतिम तिथि 30 जून

ट्रेन टिकट बुकिंग में बदलाव

तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार सत्यापन जरूरी

आईआरसीटीसी वेबसाइट/ऐप पर लागू होगा नियम

सामान्य टिकट बुकिंग पर कोई प्रभाव नहीं

जीएसटी से जुड़े महत्वपूर्ण बदलाव

जीएसटीआर-3बी फॉर्म को एडिट नहीं किया जा सकेगा

तीन साल पुराने रिटर्न दाखिल नहीं कर पाएंगे

समय पर रिटर्न दाखिल करने पर जोर

Next Story