- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: आम आदमी पार्टी...
दिल्ली: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए बैंगलौर के पूर्व कमिश्नर भास्कर राव

दिल्ली न्यूज़: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आज कर्नाटक के आईपीएस व बेंगलुरु के पूर्व पुलिस कमिश्नर भास्कर राव आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। अरविंद केजरीवाल ने भारस्कर राव को पटका और टोपी पहनाकर पार्टी में स्वागत किया और कहा कि आप कोई पार्टी नहीं है, बल्कि एक आंदोलन की तरह है। उन्होने कहा कि जब लोग हमारे इस आंदोलन से जुड़ेंगे और समाज की प्रगति के लिए मिलकर काम करेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा। भास्कर राव के आने से न सिर्फ कर्नाटक में बल्कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस दौरान आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब दिल्ली और पंजाब में आप की सरकारों के काम पूरे देश में दिखाई दे रहे हैं। इससे पूरे देश के लोगों में एक नई उम्मीद जग रही है।
मनीष सिसोदिया ने कहा कि जिन लोगों को लगता है कि राजनीतिक पार्टियों ने शिक्षा, रोजगार, जन कल्याण और विकास पर काम नहीं किया, वे उन कामों को आगे बढ़ाने के लिए आप ज्वाइन करें। पीपल्स कमिश्नर कहे जाने वाले भास्कर राव ने कहा कि नौकरी के दौरान दिल्ली आना-जाना लगा रहता था। एक बार दिल्ली का स्कूल देखा, तभी इस बदलाव की राजनीति से जुडऩे का मन बना लिया इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, कर्नाटक में आप के चुनाव प्रभारी एवं विधायक दिलीप पांडेय, कर्नाटक आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक पृथ्वी रेड्डी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भास्कर राव 1990 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी रहे हैं। उन्होंने मांड्या, दावणगेर, शिमोगा, हुबली धारवाड़ शहर, बैंगलोर शहर सहित कई इलाकों में सेवाएं दी हैं। भास्कर राव संयुक्त राज्य अमेरिका में 09-11 के हमलों के बाद विदेशी कंपनियों के संरक्षण के साथ करीब से जुड़े थे। उन्होने प्रशासनिक स्तर पर कई ऐसे काम किए जो जनता में आज भी याद किए जाते हैं।





