दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली बाढ़: पुलिस आयुक्त ने पुराने लोहे के पुल का दौरा किया

mukeshwari
13 July 2023 5:10 PM GMT
दिल्ली बाढ़: पुलिस आयुक्त ने पुराने लोहे के पुल का दौरा किया
x
दिल्ली बाढ़
नई दिल्ली, (आईएएनएस)। दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जिस कारण दिल्ली की सड़कों पर नदी का पानी आ गया है। इसी बीच दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने गुरुवार को स्थिति का आकलन करने के लिए गांधी नगर में पुराने लोहे के ब्रिज का दौरा किया।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक, पूर्वी दिल्ली की ज्वाइंट सीपी छाया शर्मा, शाहदरा डीसीपी रोहित मीणा, पूर्वोत्तर के डीसीपी जॉय टिर्की और अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने ब्रिज के आसपास सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को ट्वीट किया, ''दिल्ली पुलिस आयुक्त ने बढ़ते यमुना नदी के जल स्तर के प्रभाव से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। वहीं विपरीत परिस्थितियों में राहत और बचाव कार्य कर रहे पुलिसकर्मियों की सराहना की।''
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने यमुना खादर क्षेत्र में भोजन और अन्य जरूरी चीजें भी वितरित की हैं।
mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story