- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- DELHI FIRE UPDATE:...
DELHI FIRE UPDATE: मुंडका में भीषण अग्निकांड, बिल्डिंग से 26 शव निकाले गए

दिल्ली के मुंडका की इमारत में शुक्रवार को भीषण आग लग गई. आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई है. सभी शव बरामद कर लिए गए हैं. चीफ फायर ऑफिस अतुल गर्ग ने कहा कि अब भी बिल्डिंग में 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि रेस्क्यू जारी है. अभी तीसरी मंजिल की तलाशी हो रही है. बिल्डिंग में फंसे हुए 9 घायलों को संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. मुंडका इलाके में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. बिल्डिंग से लगातार शवों को निकालने का सिलसिला जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





