दिल्ली-एनसीआर

Delhi: वंसत विहार इलाके के बाजार में लगी आग, 5 दुकानें जलकर खाक

Sanjna Verma
15 Jun 2024 12:43 PM IST
Delhi: वंसत विहार इलाके के बाजार में लगी आग, 5  दुकानें जलकर खाक
x
Delhi दिल्ली : दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वंसत विहार इलाके में शनिवार तड़के एक बाजार में आग लगने से पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताय़ा कि इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी के मुताबिक सुबह पांच बजे बाजार में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि वसंत विहार इलाके के सी ब्लॉक में स्थित MARKETकी एक इमारत के भूतल में आग लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया और ये इमारत की पहली मंजिल तक फैल गई। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी।
Next Story