- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली : गार्डन...
दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली : गार्डन गैलेरिया मॉल के बार में हुई जमकर मारपीट, फेंकी गईं शराब की बोतलें
Tara Tandi
3 Sept 2023 4:44 PM IST

x
नोएडा के गार्डन गैलेरिया मॉल स्थित एफ बार में देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। दोनों तरफ से जमकर लात घूंसे चले। शराब की बोतलें फेंकी गईं। इसी बार में पिछले साल बाउंसर्स ने एक कस्टमर की हत्या कर दी थी। दावा किया जा रहा है कि शराब के नशे में इस प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, बार में दो गुटो के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। इन लोगों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई है, जमकर लात घूंसे चले और एक दूसरे पर शराब की बोतलें फेंकी गई हैं।
Next Story





