दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: जूस को लेकर हुए विवाद में बाप बेटे ने एक युवक पर दराती से किया हमला, मामला दर्ज

Admin Delhi 1
13 April 2022 11:29 AM GMT
दिल्ली: जूस को लेकर हुए विवाद में बाप बेटे ने एक युवक पर दराती से किया हमला, मामला दर्ज
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: बाहरी जिले के रनहौला इलाके में जूस को लेकर हुए विवाद में बाप बेटे ने एक ग्राहक की बुरी तरह से पिटाई की। युवक पर गन्ना काटने वाले हथियार से जानलेवा हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घायल युवक की पहचान गुलफाम के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ विकास नगर उत्तम नगर इलाके में रहता है। वह कर्नल भाटिया रोड पर एक जूस की दुकान पर गन्ने का जूस पीने गया था। दुकान मकसूद चलाता है। जूस पीने पर उसने मकसूद को बोला कि जूस रखा हुआ था क्या ? मकसूद ने इसी बात को लेकर उससे झगड़ा व गाली गलौच शुरू कर दी। बोला कि जूस पीने के बाद बकवास कर रहा है। जिसको गाली देने से मना किया। मकसूद डंडा निकालकर दुकान से बाहर आया। जबकि उसका बेटा जोकि दुकान के अंदर ही गन्ने को दराती से छिल रहा था। वह भी हथियार लेकर उसकी तरफ आया। दोनों ने उसकी बुरी तरह से पिटाई की। मकसूद के बेटे ने उसपर दराती से जानलेवा हमला किया। जिसको उसने हाथ से पकड़ लिया। हाथ में काफी ज्यादा चोट आई। लोगों ने दोनों को किसी तरह से रोका।

पीड़ित ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story