दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: मधु विहार में बेइज्जती का बदला लेने के लिए की झूठी कॉल, युवा को हमला करके किया घायल

Admin Delhi 1
2 April 2022 2:36 PM GMT
दिल्ली: मधु विहार में बेइज्जती का बदला लेने के लिए की झूठी कॉल, युवा को हमला करके किया घायल
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: मधु विहार इलाके में एक युवक ने बेइज्जती का बदला लेने के लिए अपने साले पर जानलेवा हमला कर लूट की झूठी कॉल कर दी। साले को बेहद नाजुक हालत में एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छानबीन की तो एक सीसीटीवी फुटेज व आरोपित के बयानों से उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने आरोपित मनोज सिंह (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने खुलासा किया है कि वह लड़कियों से बातचीत करता था। यह बात उसके साले खुशीराम (27) ने बाकी रिश्तेदारों को बता दी थी। जिसकी वजह से उसकी खूब फजीहत हुई थी। इसका बदला लेने के लिए मनोज ने सोते समय खुशीराम के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। बाद में दूसरी साल के लड़के से झूठी कॉल करवा दी। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर खून से सनी ईंट, कपड़े और खुशीराम का टूटा हुआ फोन बरामद कर लिया है। मधु विहार थाना पुलिस आरोपित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात को लक्ष्य नामक युवक ने अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की सूचना दी थी। खबर मिलने के बाद पुलिस की टीम मैक्स अस्पताल के पास शराब के ठेके पर पहुंची। यहां पता चला कि शराब के ठेके के सुरक्षा गार्ड पर स्कोर्पियो कार सवार दो युवकों ने ईंट से जानलेवा हमला कर उसका मोबाइल लूट लिया था।

पूछताछ करने पर लक्ष्य ने बताया कि उसके फूफा घटना के चश्मदीद हैं। घायल खुशीराम को नाजुक हालत में एलबीएस में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने लक्ष्य के बयान लेकर चश्मदीद मनोज से पूछताछ की। मनोज ने बजाए पुलिस को खबर देने रिश्तेदार को लूटपाट की खबर दी। पुलिस को मनोज के बयान पर शक हुआ। सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो एक नकाबपोश युवक खुशीराम पर हमला करता हुए दिखा। लूटपाट की कोई बात सामने नहीं आई। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर की पहचान के प्रयास किया गए तो जो जूते मनोज ने पहने थे, वही हमलावर ने पहने थे। पुलिस ने मनोज से पूछताछ की तो उसने सचल कबूल कर लिया। उसने बताया कि खुशीराम पर हमला उसी ने किया था। दरअसल खुशीराम ने उसकी लड़कियों से बात करने की बात रिश्तेदारों को बता दी थी। इस बात से चिढ़कर उसने उससे बदला लेने की ठान ली। बाद में शुक्रवार देर रात को वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पकड़े गए आरोपित से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Next Story