- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- दिल्ली: सोशल मीडिया पर...
दिल्ली: सोशल मीडिया पर नीट यूजी परीक्षा 2022 वायरल हुआ फर्जी नोटिफिकेशन

दिल्ली: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2022 को लेकर एक फेक नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई को आयोजित की जाएगी लिखा है। लेकिन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(एनटीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर इस बारे में कोई जानकारी दर्ज नहीं की गई।
एनटीए अधिकारी ने छात्र अभिभावकों को भ्रमित न होने की सलाह दी: वायरल पत्र में 4 से 15 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया के बारे में लिखा है। इस नोटिस का खंडन करते हुए एनटीए अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नीट यूजी 2022 का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई पत्र एनटीए ने जारी नहीं किया है।
कहा 10 अप्रैल के आस पास एनटीए घोषित करेगा नीट यूजी नोटिफिकेशन: आगामी 10 अप्रैल तक एनटीए नीट के आवेदन प्रक्रिया व परीक्षा की जानकारी घोषित कर देगा। जिसके बाद आवेदन प्रक्रिया अप्रैल में ही शुरू हो जाएगी। एनटीए अधिकारी ने कहा कि छात्र और अभिभावक इस वायरल नोटिस से भ्रमित न हों।





