दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी व शिक्षक यूनियनों ने निगम को चलाने के लिए 10 हजार करोड़ की मांग रखी

Admin Delhi 1
29 March 2022 4:51 PM GMT
दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी व शिक्षक यूनियनों ने निगम को चलाने के लिए 10 हजार करोड़ की मांग रखी
x

दिल्ली: उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी व शिक्षक यूनियनों ने दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद निगम को चलाने के लिए केंद्र सरकार से 10 हजार करोड़ रुपए की मांग की है। शिक्षक न्याय मंच नगर निगम ने कहा है कि उत्तरी-पूर्वी नगर निगम कर्मचारियों के लिए आर्थिक लाभ रूके हुए हैं। कर्मचारी पेंशन, रिटायरमेंट लाभ, एरियर, सैलरी के लिए धक्के खा रहे हैं। पूर्वी निगम के शिक्षकों का 5 महीने का वेतन बकाया है और उत्तरी निगम के शिक्षकों का 2 महीने का वेतन बकाया है अब जब तीनों निगम एक करने के लिए केंद्र ने कदम बढ़ाया है तो आर्थिक लाभ देने के लिए तुरंत पैकेज की घोषणा किए जाने की जरूरत है।

यही नहीं, सब व्यवस्था को बदले जाने की जरूरत है अगर निगमों का एकीकरण हो रहा है और ढांचा और सिस्टम वही पुराना रहेगा तो जिस सोच और उद्देश्य से एकीकरण किया जा रहा है वह पूरा नहीं होगा।

Next Story